राजीव कुमार सिंह ने जीता नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक

KNEWS DESK – कानपुर/जयपुर। 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप–शॉटगन, जयपुर 2026 के ट्रैप इवेंट में कानपुर के राजीव कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्हें पदक माननीय राज्यपाल, पंजाब के हाथों प्राप्त करने का गौरव मिला।

राजीव कुमार सिंह ने आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं के लिए भी क्वालीफाई किया है। उनके पुत्र पदम राज सिंह भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उनकी बेटी कृतिका सिंह भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

परिवार ने सीमित खेल सुविधाओं और स्पोर्ट्स आर्म्स लाइसेंस की प्रक्रिया में होने वाली देरी एवं प्रशासनिक अड़चनों के बावजूद लगातार पदक जीतकर कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। परिवार ने जिलाधिकारी, कानपुर नगर से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लंबित लाइसेंस प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाए तथा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन के सहयोग से ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर कानपुर, उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *