वायरल वीडियो में डॉक्टर ने कहा- ‘मैं इलाज नहीं करूंगी’, मुरैना अस्पताल ने दावे को बताया गलत

KNEWS DESK- अंबाह सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर आरती दंडोतिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा था कि उन्होंने सड़क हादसे में घायल मरीजों का इलाज करने से इनकार किया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसे गलत बताया।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर आरती दंडोतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा था कि डॉक्टर ने सड़क हादसे में घायल मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया।

मामला सामने आने के बाद अंबाह के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रमोद शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में घायल तीन मरीज अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टर ने तीनों का समय पर इलाज किया था। इलाज पूरा होने के बाद मरीजों के परिजनों और डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

वायरल वीडियो इसी विवाद के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में डॉक्टर दूसरे कमरे की ओर जाती दिखाई देती हैं और उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि ‘मैं इलाज नहीं करूंगी।’ BMO के मुताबिक, वीडियो को इलाज से पहले का बताकर सोशल मीडिया पर गलत दावा किया जा रहा है। उनके अनुसार मरीजों को उपचार मिल चुका था और इसके बाद विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *