WhatsApp पर आएगा नया Spoiler Messages फीचर! जानें कब और कैसे करेगा काम?

KNEWS DESK- लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद खास फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर का नाम है “Spoiler Messages”। इसकी मदद से यूजर्स अपने मैसेज को धुंधला यानी ब्लर करके भेज सकेंगे, जिससे चैट में प्राइवेसी की एक नई लेयर जुड़ जाएगी।

क्या है WhatsApp का Spoiler Messages फीचर?

अब तक व्हाट्सऐप पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा मिलती है, जो चैट को सुरक्षित रखती है। लेकिन नया Spoiler Messages फीचर यूजर्स को संवेदनशील जानकारी छिपाकर भेजने की सुविधा देगा।

इस फीचर की मदद से आप OTP, पासवर्ड, सरप्राइज प्लान या कोई भी निजी जानकारी ब्लर टेक्स्ट में भेज सकेंगे। रिसीवर को मैसेज पढ़ने के लिए उस पर टैप करना होगा।

कैसे करेगा काम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा।

ऐसे भेज पाएंगे Spoiler Message

  • सबसे पहले मैसेज टाइप करें
  • फिर उस टेक्स्ट को लॉन्ग प्रेस करें
  • इसके बाद टेक्स्ट को सेलेक्ट करें
  • अब ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें
  • यहां Bold, Italic, Strikethrough जैसे ऑप्शन के साथ “Spoiler” ऑप्शन भी दिखाई देगा
  • Spoiler पर टैप करते ही आपका मैसेज ब्लर हो जाएगा

रिसीवर को वही मैसेज धुंधले टेक्स्ट में दिखाई देगा और पढ़ने के लिए उसे मैसेज पर टैप करना पड़ेगा।

Telegram जैसा मिलेगा एक्सपीरियंस

यह फीचर काफी हद तक Telegram के Spoiler फीचर जैसा होगा। Telegram पर पहले से ही यूजर्स टेक्स्ट को ब्लर करके भेज सकते हैं और अब WhatsApp भी इसी तरह की सुविधा देने जा रहा है।

फोटो और वीडियो पर भी मिल सकता है फीचर

रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में WhatsApp इस फीचर को सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं रखेगा। भविष्य में इमेज और वीडियो को भी Spoiler मोड में भेजने की सुविधा मिल सकती है।

कब मिलेगा नया फीचर?

व्हाट्सऐप अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी शेयर की है। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग फेज में आने वाला है। अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

प्राइवेसी को मिलेगा नया बूस्ट

आज के समय में लोग चैटिंग के दौरान अपनी निजी जानकारी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में Spoiler Messages फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो अपनी चैट को और ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *