Huawei का धांसू फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा तहलका

KNews Desk: Huawei ने अपनी नई Nova 16s सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. इस सीरीज में Huawei Nova 16s और Nova 16s Pro दो मॉडल शामिल हैं. इनमें से Pro मॉडल को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ उतारा गया है. फोन में 200MP का मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले और Kirin 9010S चिपसेट भी मिलता है.Huawei Nova 16s Pro को ग्लोबल मार्केट के साथ जर्मनी में भी पेश किया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है. फोन की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे आइल ब्लू, ब्रीदिंग क्रिस्टल और स्टारी ब्लैक कलर में दिखाया गया है. कीमत सामने आने के बाद ही यह साफ होगा कि कंपनी इसे किस प्राइस सेगमेंट में रखती है.

120Hz OLED डिस्प्ले

फोन में 6.84 इंच का Ultra Bright OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिजॉल्यूशन FHD+ यानी 2856 × 1320 पिक्सल है. स्क्रीन 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट को जरूरत के हिसाब से बदल सकती है. इसमें 2.5D फ्लैट स्क्रीन और पतले बेजल्स मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक है.फोन में AI HDR और 2,160Hz हाई-फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में स्क्रीन देखने के दौरान यह तकनीक आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद कर सकती है.

Kirin 9010S चिपसेट और 512GB तक स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए Huawei Nova 16s Pro में ऑक्टाकोर Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है. फोन Android 16 आधारित EMUI 16 पर चलता है. स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB के विकल्प मिलते हैं. फोन में AI Gesture जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.हैवी टास्क और गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें खास कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसमें Ultra-Slim VC फ्रेम और माइक्रोमीटर-लेवल स्टेनलेस स्टील एचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

200MP क्वाड कैमरा सेटअप

कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है. इसमें 200MP का मेन RYYB कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/1.28 इंच का सेंसर मिलता है. कैमरा OIS और AI इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है.इसके साथ 50MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.7x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. तीसरा 50MP RYYB अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है. चौथा 1.5MP मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा है, जिसे कलर रिप्रोडक्शन बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया गया है.सेल्फी के लिए फोन में 50MP Ultra Portrait Camera के साथ 1.5MP True-to-Color कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरा 0.8x से 5x तक जूम सपोर्ट करता है.

7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

पावर के लिए फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, USB Type-C, NFC, GPS और GLONASS/BeiDou जैसे विकल्प दिए गए हैं. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं.डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.1mm है, जबकि इसका वजन 218 ग्राम है. कुल मिलाकर Nova 16s Pro में कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग पर खास फोकस किया गया है. अब इसकी कीमत का इंतजार है, जिसके बाद पता चलेगा कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को कितनी टक्कर दे पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *