दशहरे के दिन करें ये काम, हो जाएंगे मालामाल

KNEWS DESK- भगवान राम ने रावण का वध करके अहंकार का नाश किया था और इसी दिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के ल‌िए प्रस्‍थान करती हैं। इतना ही नहीं नवरात्र के द‌िन कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा करके धरती वास‌ियों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था। ऐसे में आज हम आपको वो सात काम बताएंगे जिनको दशहरे पर करने से आप मालामाल हो जाएंगे।

शमी के वृक्ष की करें पूजा 

दशहरा के द‌िन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस द‌िन अपने घर में शमी के पेड़ लगाएं और न‌ियम‌ित दीप द‌िखाएं। मान्यता है क‌ि दशहरा के द‌िन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के ल‌िए शमी के पत्तों को सोने का बना द‌िया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।

Significance Of Shami Plant | दशहरा के उपाय | Dhan Ke Upay Hindi Me |  dussehra 2022 shami plant remedies for money | HerZindagi

इस पक्षी के दिखने पर साल हो जाएगा खुशहाल

दशहरे के द‌िन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है क‌ि इस द‌िन यह पक्षी द‌िखे तो आने वाला साल खुशहाल होता है।

sawan 2023 significance of seeing neelkanth bird what happens if you see |  Neelkanth bird: सावन में दिख जाए नीलकंठ तो क्या होगा? जानें इसके शुभ-अशुभ  फल के बारे में | Hindi

रावण दहन के बाद करें ये काम

रावण दहन के बाद बची हुई लकड़‌ियां म‌िल जाए तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्ष‌ित रख दें। इससे नकारात्मक शक्‍त‌ियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।

दशहरे के दिन करें ये काम

दशहरे के द‌िन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्‍हें त‌िजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

दशहरे के दिन करें यात्रा

दशहरे के द‌िन देवी यात्रा करती हैं इसल‌िए इस द‌िन को यात्रा के ल‌िए शुभ द‌िन माना जाता है। इस द‌िन संभव हो तो यात्रा करें भले ही वह छोटी दूरी की हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती है। जिन लोगों को व‌िदेश यात्रा की इच्छा है उन्‍हें यात्रा का योग मजबूत बनाने के ल‌िए यह उपाय आजमाना चाह‌िए।

सुख की होगी प्राप्ति

दशहरे के द‌िन स‌िर पर जयंती रखें और ‘ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपानल‌िनी। दुर्गा क्षमा श‌वि धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।। मंत्र का जप करें। इससे आरोग्य सुख की प्राप्त‌ि होती है।

धन- धान्य की होगी बरकत

जयंती को त‌िजोरी या अलमारी में रखने से धन धान्य की प्राप्त‌ि और बरकत होती है।

ये भी पढ़ें-    छत्तीसगढ : सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी नेता बिरझू तारम की हत्या पर दी प्रतिक्रिया

About Post Author