राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के राम मंदिर जाने की ख़बरों पर मुख्य पुजारी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘पहले भी कहा था लेकिन…’

KNEWS DESK- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि वो अमेठी और रायबरेली से नामांकन दाखिल कर सकते हैं| वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इससे पहले दोनों राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या जा सकते हैं| हालांकि अभी तक इन ख़बरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है| वहीं अब इस पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है|

yodhya: रामलला के दर पर आ सकते हैं राहुल व प्रियंका, संत समाज बोला-अयोध्या नहीं पहले जाएं मथुरा - Rahul Gandhi and Priyanka Can Come to Ramlala Door Sant Samaj Said Go

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या राम मंदिर के दर्शन की ख़बरों पर आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था लेकिन आए नहीं| अब आ रहे हैं तो आने दीजिए| उनका स्वागत किया जाएगा| सीएम योगी ने बीते शनिवार को मुरादाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल के अयोध्या जाने वाली ख़बरों पर कहा कि मैंने सुना है कि भाई और बहन अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं| जब इनकी सरकार थी तब ये भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे लेकिन अब कह रहे हैं कि भगवान राम सबके हैं|

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर वार 

अमेठी लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने इन ख़बरों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राम भक्तों का अपमान करते थे| वो हिन्दुओं का सम्मान नहीं करते हैं| राम भक्त वो है, जो सनातन धर्म सहित सब का सम्मान करता है| राहुल गांधी आपको लुभाने के लिए यहां आ रहे हैं|

About Post Author