शादी के बाद पहली बार पति संग नजर आईं आरती सिंह, एक्ट्रेस के बिकनी ब्लाउज ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK – गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने शादी कर ली है| एक्ट्रेस की शादी काफी चर्चा में रही| आरती सिंह की शादी में टीवी के तमाम सितारों ने शिरकत की थी| शादी के बाद अब एक्ट्रेस को पहली बार स्पॉट किया गया है| इस दौरान आरती के लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

समंदर किनारे चारपाई पर दिए पोज, बॉयफ्रेंड की दुल्हनिया बनेंगी आरती, बोलीं-  ऐसा लग रहा... - arti singh mehendi photoshoot on chaarpai at beach grabs  eyeballs getting married with bf ...

आरती सिंह ने की शादी 

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह दुल्हन के लिबास में काफी प्यारी लग रही थीं| रेड कलर के लहंगे में उनकी ब्यूटी देखने लायक रही| आरती के साथ ही उनके दूल्हे दीपक चौहान के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी| अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पति के साथ कहीं जाती हुई नजर आ रही हैं|

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं आरती सिंह 

शादी के बाद आरतीं सिंह पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुईं हैं| एक्ट्रेस मुंबई की सड़कों पर अपने पति दीपक चौहान के साथ कहीं जाते हुए नजर आईं| इस दौरान एक्ट्रेस के ब्लाउज ने लोगों का ध्यान खींचा| आरती सिंह ने बिकनी ब्लाउज पहना हुआ था|

रेड कलर की साड़ी के साथ आरती ने ग्रीन कलर का बिकनी ब्लाउज कॉन्ट्रास्ट में पहना। एक्ट्रेस का लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है| ब्लाउज को बिकिनी स्टाइल में पहनने का आरती सिंह का अंदाज काफी चर्चा में है|

यह भी पढ़ें – भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले गैरी कर्स्टन बने पाकिस्तान के कोच, जेसन गिलेस्पी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

About Post Author