कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष पर माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के एक बयान को कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य में जहर  घोलने वाला  बयान बताया है। दसौनी ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि आपदा के बीच जोशीमठ में माओवादी सक्रिय है। जोशीमठ जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी अपना एक विशेष महत्व रखता है। और यहां माओवादी ताकते सक्रिय है। जिसके पुख्ता सबूत भी भट के पास है, तो ये भी राज्य सरकार की ही विफलता है। कि क्यों अभी तक राज्य सरकार की ओर से इस मामले में कोई कार्यवाही नही की गयी। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है की इससे साफ होता है की राज्य सरकार को इनपुट देने वाली तमाम खुफिया एजेंसियां बेकार साबित हुई है। जहां एक ओर प्रदेश अध्यक्ष के  इस बयान के बाद राज्य सरकार को सवालो के घेरे में खड़ी करती है। उनके इस बयान ने कुछ दिने में होने वाली चार धाम  यात्रा को तो नुकसान पहुंचाया ही हैं। वही इस बयान के बाद असुरक्षित उत्तराखंड का संदेश भी देश और विदेश में गया है। दसौनी ने कहा है कि आज जो हाल जोशीमठ के हुए है उसमें तत्कालीन विधायक होने के नाते महेन्द्र भटृ भी जिम्मेदार है। रैणी में आयी आपदा के बाद से ही जोशीमठ में दरारे आनी शुरू हो गयी थी। फिर भी समय रहते स्थिति पर ध्यान नही दिया गया जिसका खामियाजा आज वहां की जनता भुगत रही है। जहां राहत कार्यो से असंतुष्ट वहां की जनता अब आंदोलन को बाध्य हो कर विरोध जता रही है। ऐसा कोई अपनी खुशी से नही कर रहा है। उनका कहना है कि हर वामपंथी देशद्रोही नहीं होता किन्तु संघी मानसिकता के लोग को ये बात समक्ष नहीं आती और वही महेंद्र भटृ को वामपंथी और माओवादियों में अपनी समझ और अंतर को ठीक से समझना चाहिए।

About Post Author