लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र की 8 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग हुई ख़त्म, जानें कितनी फीसदी हुआ मतदान

KNEWS DESK – आज शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर वोटिंग ख़त्म हुई| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली| चुनावी मैदान में 204 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई| जिसका परिणाम 4 जून को आएगा| वहीं महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 5 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं|

महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान हुआ ख़त्म 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों बुलढाणा, अकोला अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी पर वोटिंग ख़त्म हुई| इन सीटों में 5 बजे तक  53.51% मतदान हुआ| इनके लिए 16,589 बूथ बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 5 बजे तक हुआ मतदान 
वर्धा –  56.66%
अकोला – 52.49%
अमरावती – 54.50%
बुलढाणा –  52.24%
हिंगोली – 54.03%
नांदेड़ –  52.47%
परभणी – 53.79%
यवतमाल-वाशिम –  54.04%

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मैसूर में तो उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में दिया मतदान

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.