उन्नाव में बीमार पति को अकेला छोड़ गई पत्नी, दामाद संग भागने का आरोप

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से रिश्तों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अजगैन थाना क्षेत्र में एक महिला पर आरोप है कि वह अपने गंभीर रूप से बीमार पति को छोड़कर अपने ही दामाद के साथ घर से फरार हो गई। बेटे ने आरोप लगाया है कि महिला घर की कोठरी में जमीन के नीचे दबे करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के पुश्तैनी जेवर भी अपने साथ ले गई।

Knews Desk- पीड़ित बेटे ने एसपी जयप्रकाश सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन बच्चों के भविष्य को देखते हुए दामाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि बहन की मौत के बाद सास और दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

परिवार के मुताबिक, बीमार पति ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं मानी। आरोप है कि 14 सितंबर को महिला ने 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर दी और 2 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गई।

परिजनों ने घर की तलाशी ली तो जमीन के नीचे रखे पुश्तैनी गहने भी गायब मिले। बेटे का आरोप है कि महिला करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के जेवर साथ ले गई। पीड़ित ने स्थानीय अजगैन थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। इसके बाद परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *