सीएम योगी ने कानपुर से अखिलेश यादव पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश, कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने आज कानपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा के  मंच से सीएम योगी ने लोगों का साधने कि कोशिश की, सीएम योगी ने जनता से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

दरअसल आपको बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार-प्रसार का आज अंतिम दिन होने के होने के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी दम खम के साथ चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार के उतर आई हैं। आज शाम 6 बजे से प्रचार की गाड़ियों पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में भाजपा एपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी कानपुर के दौरे पर पहुंचे।जहां सीएम योगी ने जनता के सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। सीएम योगी के आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका जमकर स्वागत किया। उनके साथ मंच पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले सहित भाजपा के अन्य नेता, सांसद और विधायक मौजूद हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार ने प्रदेश को कई दशक पीछे धकेला था। भाजपा ने विकास की गति को तेज किया है। कानपुर में पहले कट्टे बनते थे। उपद्रव और दंगे होते थे। अब उत्सव मनते हैं, युवाओं के हाथों में पहले तमंचे होते थे।अब टैबलेट्स हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है। कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। कानपुर में इसी महीने एयरपोर्ट का हम उद्घाटन करने वाले हैं। रिंग रोड बनने वाली है। मेट्रो का काम भी चल रहा है। आज गुंडा टैक्स और वसूली नहीं हो रही है। लोगों को सुरक्षा के साथ रोजगार मिल रहा है।
योगी ने नाम लिए बिना ही अखिलेश यादव पर साधा निशाना
    जनसभा में सीएम योगी ने सपा अध्य़क्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना यहां तक कह दिया कि उनका निकाय चुनाव को कूड़ा उठाने का चुनाव करार देने का बयान छह करोड़ लोगों का अपमान है। योगी बोले कि दरअसल यह कूड़ा नहीं, सपा-बसपा के कचरे, गंदगी, अराजकता को साफ करने का चुनाव है।

About Post Author