शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन कर रहे एक दूसरे को डेट, सगाई कर देंगे अपने रिश्ते को नाम !

KNEWS DESK- टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा शिवांगी जोशी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| आखिरी बार एक्ट्रेस बरसातें: मौसम प्यार का सीरियल में एक्टर कुशाल टंडन के साथ नजर आई थीं| इस शो से ही शिवांगी और कुशाल की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा था| वहीं अब जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि शिवांगी जल्द ही कुशाल संग इंगेजमेंट करने वाली हैं|

कयास लगाये जा रहे हैं कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं| वहीं कहा तो ये भी जा रहा कि दोनों गुपचुप तरीके से जल्द सगाई करने वाले हैं| इसलिए ही उन्होंने इस पर अबतक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन इस खबर से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं| फैंस शिवांगी- कुशाल को एकसाथ देखकर काफी खुश होते हैं|

रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के बर्थडे पर शिवांगी जोशी ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, कहा- लॉट्स ऑफ लव

बरसातें: मौसम प्यार का शो के दौरान शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर एकसाथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों के बीच एक स्ट्रांग बॉन्डिंग साफ़ नजर आई| फैंस को ये कपल बेहद पसंद है हालांकि दोनों सेलेब्स की तरफ से अभी तक इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है|

आपको बता दें कि टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाकर शिवांगी जोशी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई| शो में मोहसिन खान संग एक्ट्रेस नजर आई थीं| कुशाल टंडन संग चल रहीं डेटिंग की ख़बरों से पहले शिवांगी का नाम मोहसिन खान संग भी जोड़ा गया था|

About Post Author