उत्तर प्रदेश: बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं लड़कियां, जानें क्या है पूरा मामला

KNEWS DESK- एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बगैर दूल्हे के कई दुल्हन अपने आप को ही जयमाला पहनाती नजर आ रही हैं। पूरा मामला क्या है चलिए आपको बताते हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। यहां बीते 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार 51 हजार रुपये देती है। हर जिले में इसका आयोजन होता है। इसी क्रम में बलिया जिले में 568 जोड़ों की शादी कराई गई थी लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आया है. सैकड़ों दुल्हनों की बिना दूल्हों की ही शादी करवा दी गई। कई सारी दुल्हनों ने तो अपने ही हाथों से अपने गले मे वरमाला डाल ली। बुर्के में आई कई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथ से ही वरमाला डाली। पूछताछ में ये भी पता चला कि इनमें कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिए आई थीं, जिन्हें पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया ताकि, कागजों में गिनती हो जाए और सरकारी खजाने से पैसे ले लिए जाएं।

फिलहाल इस पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिला प्रशासन ने भी जांच टीम गठित कर दी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें-   परिणीति चोपड़ा के बाद प्रियंका की ये बहन बनेंगी दुल्हन, राजस्थान में बजेगी शहनाई

About Post Author