उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनी IAS राधा रतूड़ी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी

रिपोर्ट – अंकित काला 

देहरादून – उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसकी घोषणा हो गई है| वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड के मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसकी मंजूरी दे दी है| राधा रतूड़ी उत्तराखंड के 18 वें मुख्य सचिव के रूप में बुधवार को कार्यभार संभालेंगी।वही राधा रतूड़ी को राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनने का गौरव भी मिला है|

 

उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस होंगी राधा रतूड़ी 

आपको बता दें कि मुख्य सचिव डा. सुखविंदर सिंह संधु बुधवार को रिटायर होंगे| डा. संधु का जुलाई 2023 में रिटायरमेंट था, लेकिन उन्हें छह माह का सेवा विस्तार मिल गया था| वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू के रिटायरमेंट के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस होंगी|

प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी संभाली

राधा रतूड़ी 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और एक ईमानदार और सख्त अफसर मानी जाती हैं साथ ही उत्तराखंड में सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी संभाली हैं| वर्तमान में भी वो इन दिनों वो अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं और सीएम धामी के पसंदीदा अफ़सरों में आतीं हैं|

उत्तराखंड राज्य के शीर्षस्थ पद पर

आपको बता दें कि राधा रतूड़ी देहरादून, टिहरी जैसे ज़िलों के ज़िलाधिकारी का पद भी सँभाल चुकी हैं| उत्तराखंड राज्य के शीर्षस्थ पद पर पहली महिला अधिकारी होने के साथ-साथ राज्य के इतिहास में ऐसा भी पहली बार हुआ है जब पति—पत्नी दोनों शीर्ष पदों तक पहुंचे हों|  उनके पति अनिल रतूड़ी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सँभालने के बाद नवंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए हैं|

 

 

About Post Author