परिणीति चोपड़ा के बाद प्रियंका की ये बहन बनेंगी दुल्हन, राजस्थान में बजेगी शहनाई

KNEWS DESK- साल 2023 में कई सेलेब्स ने शादी रचाई, जो काफी चर्चा में भी रही| वहीं अब 2024 में भी कई सेलिब्रिटीज शादी की तैयारियों में हैं| पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए थे| अब एक बार फिर चोपड़ा खानदान में शादी को लेकर जश्न का माहौल बनने वाला है|

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की कजिन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इस साल शादी करने की तैयारी में हैं| वह अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं| एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह कब शादी करेंगी| इसी के साथ मीरा चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिससे उनके जल्द शादी करने की बात कन्फर्म हो गई है| मीरा ने बताया कि उनकी शादी मार्च में होगी| डेट भी फाइनलाइज कर ली गई है|

एक्ट्रेस ने कहा कि वह राजस्थान में शादी करना चाहती हैं| इसके लिए राजस्थान में ही शानदार वेन्यू की तलाश की जा रही है| मीरा ने अपने होने वाले पति के बारे में कोई डिटेल नहीं दी, मगर इतना जरूर कहा कि धीरे-धीरे वह अपनी शादी से जुड़ी हर कड़ी का खुलासा करेंगी| मीरा ने कहा कि शादी के लिए निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को आमंत्रित किया जाएगा| अगर वह किसी प्रोजेक्ट में बिजी नहीं होंगे, तो जरूर आएंगे|

About Post Author