चित्रकूट पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, दर्शन-पूजन कर की चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

रिपोर्ट – शाह आलम 

उत्तर प्रदेश – देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को चित्रकूट पहुंच मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ जी के दर्शन-पूजन कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।

महंत मदन गोपाल दास महाराज से भेट कर लिया आशीर्वाद

बता दें कि केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को चित्रकूट पहुंची और भगवान श्री कामतानाथ जी के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया| इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज से भेट कर उनका भी आशीर्वाद लिया।

महिलाओं को भागीदारी दिलाने का मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य

चित्रकूट दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित चार जातियों का विकास किया है। राजनीति में महिलाओं को भागीदारी दिलाने का मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा लोकसभा की 400 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं कामदगिरि प्रमुख द्वार चित्रकूट के महंत मदन गोपाल दास महाराज ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति जन-जन की ज्योति है। राष्ट्र और जनसेवा को जीवन समर्पित करने वाली साध्वी पर प्रभु का आशीर्वाद रहेगा।

About Post Author