प्रेमचंद यादव की बेटी के आरोपों पर सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने दिया जवाब, जानें क्या कहा..

KNEWS DESK- देवरिया हत्याकांड में दोनों पक्ष एक- दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। वहीं प्रेमचंद यादव की बेटी के आरोपों पर सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने जवाब दिया है। आपको याद दिला दें कि देवरिया हत्याकांड में प्रेमचंद यादव की हत्या पर उसकी बेटियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं दूसरी ओर सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने हत्यारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और फांसी की मांग की है।

प्रेमचंद यादव की बड़ी बेटी ने लगाया आरोप

प्रेमचंद यादव की बड़ी बेटी ने ये आरोप लगाया था कि देवेश ही उनके पिता का कातिल है। जिसके जवाब में देवेश ने बताया कि घटना वाले दिन वो मौके पर नहीं था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2 अक्टूबर की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या हुई थी। इससे गुस्साए लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। बताया गया कि घटना वाले दिन देवेश मौके पर नहीं था। वो कर्म-कांड कराने बाहर गया हुआ था इसीलिए उसकी जान बच गई। लेकिन अब प्रेमचंद की बेटी ने सवाल पूछा है कि पितृपक्ष में हिन्दू धर्म में किसके यहां पूजा-पाठ होता है, जिसके लिए देवेश बाहर गया था।

इस पर पूरे मामले पर जमीनी विवाद तो है ही वहीं दूसरी ओर इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही है। इसी बीच मृतक प्रेमचंद यादव के घर राजस्व विभाग की टीम ने नोटिस भी चस्पा कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्दी ही इस घर पर बुलडोजर एक्शन होगा।

ये भी पढ़ें-  Mission Raniganj BO Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

प्रेमचंद यादव की बेटी का बड़ा बयान

प्रेमचंद की बेटी ने साफ कह दिया कि वह किसी भी कीमत पर घर नहीं गिरने देगी। उसका कहना है हमारे पास घर के सारे कागज मौजूद हैं। तहसील पहुंचकर अधिकारियों को दिखाने के लिए भी तैयार हैं। 17 को पापा का ब्रह्म भोज है। सभी नेता आएंगे। वैसे भी कोर्ट ने हमको 9 तारीख का समय दिया है।

ये भी पढ़ें-   इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा से हुआ संपर्क, जानें कहां हैं एक्ट्रेस ?

About Post Author