Mission Raniganj BO Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK- अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| इसके पहले दिन की कमाई तो कम रही लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है| साथ ही उम्मीद है, आज ये और भी ज्यादा कमाई कर सकती है|

मिशन रानीगंज के दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म मिशन रानीगंज ने पहले दिन 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया था| वहीं फिल्म के  दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है| जानकारी के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4.70 करोड़ का कलेक्शन किया है| जिसके बाद टोटल कलेक्शन 7.50 करोड़ हो गया है| अब देखना ये होगा कि 55 करोड़ के बजट में बनी फिल्म मिशन रानीगंज और कितना धमाल मचाती है|

फिल्म की कहानी 

‘मिशन रानीगंज’ रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल की कहानी है| फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत की भूमिका निभाई है| ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जब पश्चिम बंगाल के रानीगंज में एक कोयला खदान में 65 खनिक फंसे थे| तब अक्षय कुमार यानि जसवंत सिंह ने सभी खनिकों की जान बचाई| वहीं परिणीति ने फिल्म में अक्षय की पत्नी की भूमिका निभाई| कोटिनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म में कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन अहम भूमिका निभाते दिखे|

अक्षय की हाल ही में आई हिट फिल्म ‘ओएमजी 2′ के बाद एक्टर ने टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित की गई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ से भी काफी उम्मीदें लगाईं थीं लेकिन पहले दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म ना कर सकी| हालांकि वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है|

About Post Author