मणिपुर में लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों ने किया हमला,9 लोगों की हुई मौत जबकि 10 लोग हुए घायल

KNEWS DESK… मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जैसे ही सरकार  और आम लोगों को लगता है कि मणिपुर में महौल शांत हो गया है। वैसे ही फिर गोलीबारी होने लगती है। बुधवार को पुलिस के द्वारा बताया गया कि इमफल ईस्ट जिले के खामेनलोक इलाके में देर रात गोलीबारी की एक घटना हुई। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं।

पुलिस के द्वारा बताया गया कि हथियारों से लैस उग्रवादियों ने इमफल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक क्षेत्र के ग्रामीणों को घेर लिया और रात करीब एक बजे हमला किया। जिससे कि घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इमफल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, यह क्षेत्र मैतेई-बहुल इंफाल पूर्वी जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं के साथ स्थित है।

पुलिस के मुताबिक, बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में मंगलवार को सुरक्षा बलों की कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। दरअसल, कुकी उग्रवादी मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे,उसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी, जिसके चलते दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इस बीच, जिला अधिकारियों ने कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी है।

 

About Post Author