हत्यारा बना पुलिसकर्मी

एमपी के शाजापुर में वीभत्स हत्याकांड हुआ, कथित प्रेमी ने गर्लफ्रेंड, उसके पिता और उसके भाई पर गोली चलाई। गोलीबारी में युवती के पिता की मौत हो गई जबकि वह और भाई घायल हो गए।  सोमवार सुबह आरोपी युवक का शव भी रेलवे ट्रैक पर क्षत- विक्षत स्थिति में मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा में रविवार देर रात गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी पुत्री गंभीर घायल है। वहीं बेटे राज को भी मामूली चोट आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक देर रात सीढ़ी लगाकर घर के पहली मंजिल में घुसा, इसी दौरान गोलीबारी हुई और आरोपित ने लड़की के पिता और लड़की पर गोली चला दी। इससे लड़की के पिता जाकिर खान की गोली लगने से मौत हो गई और लड़की शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इंदौर रेफर किया गया। वारदात की जानकारी लगने पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत पहले ट्रामा सेंटर शाजापुर पहुंचे और उसके बाद घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया। सोमवार तड़के  एसपी यशपाल सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी बेरछा थाने पर जमे रहे। गोलीबारी की घटना के बाद संदेही माने जा रहे युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की जिसमें घायल युवती के साथ उसके फोटो हैं। आरोपित युवक ने लिखा कि प्यार में धोखा मिला इसलिए ठोका, वो भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी। आरोपित युवक पुलिस विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई कि वह आरक्षक है और देवास जिले में पदस्थ है। आरोपित माने जा रहे युवक के पिता भी पुलिसकर्मी थे जो पूर्व में बेरछा थाने में पदस्थ रहे हैं। शासकीय सेवा के दौरान पिता की मृत्यु होने पर आरोपित को अनुकंपा नियुक्ति मिलने की बात भी सामने आई है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक युवती गंभीर रूप से घायल है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से चली हुई गोली देसी रिवाल्वर और दो पहिया वाहन भी मिला है।

About Post Author