इंडिगो फ्लाइट में डॉक्टर महिला के साथ हुआ यौन उत्पीड़न ,आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

KNEWS DESK- दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में यौन उत्पीड़न के आरोप में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया। प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने फ्लाइट में यात्रा के दौरान 24 साल की एक डॉक्टर महिला के साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद शिकायत पर आरोपी रोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि एक बार फिर फ्लाइट में बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस बार दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में यौन उत्पीड़न का मामला आया है। आरोपी रोहित श्रीवास्तव पटना का रहने वाला है। रोहित श्रीवास्तव और डॉक्टर की सीट साथ में थी। 26 जुलाई को दिल्ली  से सुबह 5.30 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई. फ्लाइट मुंबई लैंड करने ही वाली थी. उससे थोड़ी देर पहले ही आरोपी ने महिला के साथ हरकत कर दी। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान श्रीवास्तव ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जिसके बाद दोनों यात्रियों के बीच बहस शुरू हो गई ।जब बहस बहुत ज्यादा बढ़ने लगी तो  क्रू स्टाफ वहां पहुंच गया और झगड़ा  सुलझाने की कोशिश करने लगे। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग के बाद अधिकारी दोनों को सहर पुलिस स्टेशन लेकर गए। जहां आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई और डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए गए।

 

IPC की धारा 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बताया है कि श्रीवास्तव के खिलाफ IPC की धारा 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि FIR होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।  जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और बाद में उन्हें जमानत दे दी गई । और रिहा कर दिया गया। अभी तक इस घटना पर इंडिगो की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

 

 

About Post Author