दिल्ली: घर की सफाई को लेकर मचा बवाल, पत्नी ने काटे पति के कान, जानिए आगे क्या हुआ…

KNEWS DESK- दिल्ली के सुल्तानपुरी में घर की सफाई को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में महिला ने अपने पति का कान काट लिया| सफाई को लेकर दोनों के बीच बहस हो रही थी और इसमें पत्नी आग बबूला हुई और उसने अपने पति का कान बेरहमी से काट दिया, जिसके बाद पीड़ित शख्स को सर्जरी करानी पड़ी है| पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

यह घटना 20 नवंबर की बताई जा रही है| पीड़ित शख्स का कहना है-  20 नवंबर को वह कूड़ा फेंककर घर लौटा तो उसकी पत्नी ने सफाई को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया था| इसके बाद पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उसका कान कट गया| फिर उसके बेटे ने उसे मंगोलपुरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी सर्जरी करानी पड़ी| पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी चाहती थी कि वह अपना घर बेचकर पैसे उसके खाते में जमा कर दे| वह अपने बच्चों के साथ कहीं अलग रहना चाहती थी| इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे| पुलिस पीड़ित और उसके बेटे के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है|

सुल्तानपुरी पुलिस का कहना है- 20 नवंबर को हमें शिकायत मिली थी और उसी वक्त हम कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंचे थे| पीड़ित उस समय बयान देने की हालत में नहीं था| इसलिए आगे जांच नहीं शुरू की जा सकी| बाद में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित ने थाने आकर अपना बयान दर्ज कराया| हमने केस डिटेल दर्ज कर ली है और अब आगे की जांच कर रहे हैं| आरोपी महिला से भी जल्द पूछताछ की जाएगी|

About Post Author