भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने राजनीति की दुनिया में रखा कदम, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मिलाया हाथ

KNEWS DESK- भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अब राजनीति में अपने कदम जमाने जा रही हैं| अक्षरा ने ये फैसला लिया है कि वो प्रशांत किशोर से हाथ मिलाएंगी और उनकी पार्टी जन सुराज का दामन थामेंगी| इस बात का पता लगते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया है|

अपनी मधुर आवाज और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति के मंच पर अपने कदम जमाती नजर आएंगी| अक्षरा के पिता विपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने इंटरव्यूज में इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा- यह पार्टी नहीं है, एक अभियान जो देश और बिहार के लिए कुछ करने का जज्बा प्रदान करता है| मेरी बेटी ने इच्छा जाहिर की तो हमने भी हां कर दिया| अब हमारी बेटी प्रशांत किशोर के अभियान में जुड़ी हैं तो हमारा पूरा परिवार उनके साथ है|

हालांकि भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह ऐसी पहली कलाकार नहीं हैं, जिसने राजनीति की तरफ हाथ बढ़ाया है| हाल ही में पवन सिंह ने भी पॉलिटिक्स जॉइन करने का हिंट दिया था| उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार बैठा हूं| बस इंतजार है मौका मिलने का| मैं राजनीति में आने के लिए काफी एक्साइटेड हूं| उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात भी की थी|

अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ 2010 में एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते से की थी| इसके बाद उन्होंने प्राण जाए पर वचन ना जाए, सत्या, तबादला, मां तुझे सलाम जैसी कई फिल्मों में धमाल मचाया है| अक्षरा ने कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं| एक्ट्रेस कई लोगों के दिलों में राज करती हैं|

About Post Author