छत्तीसगढ़ : संजय निरुपम ने ईडी को लेकर बीजेपी को घेरा, कहा – प्रधानमंत्री ईडी पुरुष

KNEWSDESK-  छ्त्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। पार्टियों के नेता अलग – अलग क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में संजय निरुपम ने शनिवार को बस्तर का दौरा किया। इस दौरान बीजेपी पर ईडी के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, वहीं प्रधानमंत्री को ईडी पुरुष बताया। इसके बाद दोबारा कांग्रेस के सत्ता में आने का दावा किया। संजय निरुपम ने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री ईडी पुरुष बन गए हैं। ऐसे में उनके इन कार्रवाईयों से जनता में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने  कहा कि बीते कुछ सालों से लगातार छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के करीबियों के यहां ईडी की टीम रेड मार रही है। इससे कुछ हासिल नहीं हो रहा है। आगे कहा कि जहां भी विपक्ष की सरकार है , वहां जानबूझकर ईडी के छापे मारवाए जा रहे हैं। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर राजस्थान , छत्तीसगढ़ में छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री ईडी पुरुष बन गए हैं। ऐसे में उनके इन कार्रवाईयों से जनता में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उनके पार्टी बनाने से इस चुनाव में कोई फर्क नहीं  : संजय निरुपम

बस्तर के आदिवासी कांग्रेस के साथ हैं। पांच साल में, जो आदिवासियों के लिए कांग्रेस ने विकास कार्य किया है, वह अब तक किसी भी पार्टी ने नहीं किया इस पार्टी से चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम जैसे नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। अब नेताम को संतुष्ट हो जाना चाहिए । हमेशा पार्टी से असंतुष्ट रहेंगे तो आगे जाकर पार्टी बनानी पड़ती है, लेकिन उनके पार्टी बनाने से इस चुनाव में कोई फर्क नहींं पड़ेगा।

ये घोषणाएं  मास्टर स्ट्रोक का काम करेंगी : संजय निरुपम 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत स्थिति मे है। जिस तरह से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने यहां बड़ी – बड़ी चुनावी घोषणाएं की है, जरूर इससे चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा। यहां की जनता दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएगी। केजी से लेकर पीजी तक छात्रों को नि:शुल्क  शिक्षा , जाति के आधार पर गणना इसके अलावा प्रत्येक किसान के धान की खरीदी और फिर से किसानों का कर्ज माफ ,ये बड़ी घोषणाएं कांग्रेस के लिए चुनाव में मास्टर स्ट्रोक का काम करेंगी।

About Post Author