उर्फी जावेद बनी ‘भूल भुलैया’ का ‘छोटा पंडित’, यूजर बोलो- ‘पानी से तुम्हें खतरा है’

KNEWS DESK – एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक से फैन्स को हैरान कर देती हैं| उर्फी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं| अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी को यूजर्स की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है| लेकिन उर्फी अपने अंदाज़ में जरा सा भी बदलाव नहीं लती हैं उन्हें लोगों की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है| उर्फी जावेद बीते दिनों अपने जन्मदिन पर उन्होंने हेरा फेरी के आइकॉनिक किरदार बाबू भैया का लुक कॉपी किया था। अब एक्ट्रेस फिल्म भूल भुलैया में राजपाल यादव के छोटा पंडित किरदार में नजर आई|

VIDEO! बिना कपड़े पहने कैमरे के सामने आ गई उर्फी जावेद, फिर बोली- 'ध्यान से देखो...' | NewsTrack Hindi 1

 उर्फी जावेद

उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं| एक्ट्रेस के अतरंगी अंदाज़ को देख कर फैन्स भी हैरान हों जाते हैं| उर्फी हमेशा कुछ ऐसा कर जाती हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता है|अपने अतरंगी अंदाज और सतरंगी कपड़ों से लोगों के दिमाग पर छाई रहती हैं। कई लोग उर्फी के फैशन सेंस को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं।

‘छोटा पंडित’ लुक में आई नजर

उर्फी जावेद अब बॉलीवुड लुक्स को कॉपी करती नजर आ रही हैं। बीते दिनों अपने जन्मदिन पर उन्होंने हेरा फेरी के आइकॉनिक किरदार बाबू भैया का लुक कॉपी किया था। तो वहीं अब अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया  में राजपाल यादव के छोटा पंडित किरदार में नजर आई।

हैलोवीन पार्टी करने निकली उर्फी  

उर्फी जावेद वीडियो में ऑरेंज और रेड कलर की धोती पहने नजर आ रही है। चेहरे पर लाल कलर लगाया हुआ है। बालों का जूड़ा बनाए हुए और गले में गेंदे के फूलों की माला पहने कानों के पीछे अगरबत्ती लगाई नजर आ रही है। अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, छोटा पंडित + डोजा कैट= डोजा पंडित। बहुत मेहनत से हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार हुई थी, लेकिन जा नहीं पाई, सोचा वीडियो ही डाल दूं।

यूजर्स ने शेयर किया रिएक्शन 

उर्फी के वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन शेयर करना काफी नही भूलते हैं| ऐसे में अब इस अतरंगी वीडियो पर लोग कमेंट न करे ऐसा हो नहीं सकता। कई यूजर्स ने राजपाल यादव के GIF शेयर किया हैं। एक यूजर ने लिखा- पानी से दूर रहना। दूसरे यूजर ने लिखा- पानी से तुम्हें खतरा है। तीसरे ने लिखा, छोटा राजपाल यादव।तो वहीं कुछ यूजर ने इसे धर्म से जोड़ते हुए कमेंट किया, हिंदू आस्था का मजाक बनाया जा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा,  मेरी समझ में नहीं आता लोगों को क्या बीमारी हो गई है कि हर चीज को धर्म से जोड़ देते हैं। उन्होंने तो एक किरदार को रीक्रिएट किया है।

About Post Author