लोकसभा चुनाव 2024: आरजेडी और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, जानें किन सीटों पर मामला अटका!

KNEWSDESK- लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है , 7 चरणों में चुनाव होने हैं। वहीं बिहार में इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर पेंच फंस गया है। पहले मंगलवार को फिर बुधवार को आरजेडी और कांग्रेस ने  सीट शेयरिंग पर बैठक की, लेकिन दोनों दलों में सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति नहीं बनी। सूत्रों के अनुसार , आरजेडी – कांग्रेस से झारखंड में 2 सीटें मांग रही है। इसी को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि कल तेजस्वी ने सीट शेयरिंग पर सकारात्मक चर्चा की बात कहीं थी।

ऐसा बताया जा रहा है कि बिहार में आरजेडी –  कांग्रेस को नौ सीट दे रही है। लेकिन आरजेडी ने इसके बदले में एक शर्त रख दी है। आरजेडी झारखंड में दो सीटें चाहती है। इसमें चतरा , पलामू शामिल हैं। इसी को लेकर मामला अटता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पूर्णिया , सुपौल की सीट भी कांग्रेस के हाथ से जा सकती है। दरअसल पप्पू यादव ने कांग्रेस ज्वाइन की है। उन्होंने पूर्णिया की सीट पर पहले ही दावा कर दिया है। वो इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस मुसीबत में पड़ सकती है। इसी तरह कांग्रेस को औरंगाबाद की सीट की जगह काराकाट सीट मिल सकती है। अगर कांग्रेस इस पर सहमत होती है तो महाराजगंज , शिवहर , सीवान में कांग्रेस को एक सीट दी जा सकती है।

आपको बता दें कि  कुछ सीटें  कांग्रेस को मिलना तय है। जिसमें  पटना, समस्तीपुर , भागलपुर , किटिहार मुजफ्फरपुर , पश्चिम चंपारण , पटना साहिब  की सीट शामिल हैं। वहीं कुछ सीटें वेटिंग में हैं। इसमें महाराजगंज , सीवान , शिवहर , सासाराम और  काराकाट की सीट को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

 

About Post Author