लोकसभा चुनाव2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर की सीट से नामांकन किया दाखिल

KNEWSDESK- लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है, 7 चरणों में चुनाव हैं। पहले चरण के मतदान की बता करें तो आज नामांकन का आखिरी दिन है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन्हें नागपुर से दोबारा चुनाव मैदान में उतारा  गया है। आपको बता दें कि 2014 से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को संभाल रहे हैं।

इनकी ना केवल बीजेपी नेता बल्की विपक्षी नेता भी तारीफ करते हुए नजर आते हैं। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने नितिन गडकरी को पार्टी में आने का फर दिया था। उन्होंने कहा था कि   गडकरी जी भाजपा छोड़ दीजिए, हम आपको एमवीए से चुनाव जितवाकर लाएंगे। आप उन्हें दिखा दीजिए की महाराष्ट्र क्या है। महाराष्ट्र कभी दिल्ली के आगे झुका नहीं है।”

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नागपुर से दोबारा चुनावी मैदान में उतरे। कांग्रेस ने नाना पटोले को उतारा। एक बार फिर  नितिन गडकरी का जादू चला। वो बड़ी जीत हासिल की। वोट की बात करें तो नितिन गडकरी को 6,60,221 वोट हासिल हुए। इसी तरह नाना पटोले को 4,44,221 वोट ही मिले थे।

आसान नहीं थी, ये सीट 

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 1989 से 2009 तक विधान परिषद् के सदस्य रहे थे। जब 2014 में गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया था। उस समय ये सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। कांग्रेस के वरिषठ नेता विलास मुत्तेमवार इस सीट से चार बार सांसद चुने गए थे। 1998, 1999, 2004 और 2009 शामिल है।  जब बीजेपी ने नितिन गडकरी के पहले ही लोकसभा चुनाव में उतारा तो कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उनको  5,87,767 वोट हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को  3,02,939 वोट मिले थे।

About Post Author