अरविंद केजरीवाल ने 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, CM ने संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की

KNEWS DESK – भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ और इस प्रकार भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना। आज भारत अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है| इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है और लोगों से संविधान की रक्षा का प्रण लेने का आह्वान किया।

संविधान देश की शान, सभी को मिलकर करनी चाहिए रक्षा', संविधान दिवस पर बोले  सीएम अरविंद केजरीवाल | Constitution is pride for India everyone should  protect it says CM Kejriwal on ...

अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों से की अपील 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई। आइए, सब मिलकर संविधान की रक्षा करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रण लें।’’

About Post Author