पंजाब के CM भगवंत मान ने लुधियाना में फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

KNEWS DESK- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया| इस मौके पर सीएम मान ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं| जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन पंजाब के लिए है क्योंकि पंजाबी ही रिपबल्कि डे लेकर आए हैं|

सीएम भगवंत मान ने कहा- पंजाबियों की कुर्बानियों और शहीदी के कारण पूरा देश रिपब्लिक डे मना रहा है| पंजाब में इस रिपब्लिक डे को खास तौर पर मनाया जाता है| आज मेरे सामने हजारों की गिनती में विद्यार्थी बैठे हैं, नौजवान लड़के-लड़कियां पुलिस फौर्स में मौजूद हैं| चाहे कूका लहर हो, या गदर लहर लहर, पगड़ी संभाल जट्टा, जितनी भी लहरें चली पंजाब में चली| इस कारण पंजाब के लिए 26 जनवरी और 15 अगस्त खास है, क्योंकि हम अपना इस पर हक जमाते हैं| दुख की बात है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड से पंजाब की झांकी को निकाल दिया जाता है, यह सुंदर झांकियां आज आपके सामने हैं| अगर 26 जनवरी में ये झांकियां शामिल करते तो आपकी इज्जत बढ़ जाती| हम कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटते लेकिन कुर्बानी के बाद हमें सम्मान तो आखिर केंद्र सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए|

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल पंजाब की सड़कों पर SSF के जवानों की तैनाती की जाएगी| एसएसएफ का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है| उक्त जवानों को 129 गाड़ियां, नई वर्दी दी जाएगी|

About Post Author