राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपथ पर फहराया तिरंगा, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों हैं मुख्य अतिथि, जानें हर अपडेट

KNEWS DESK- पूरे देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के कोने- कोने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य अतिथि फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहे। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

पहली बार महिला ट्राई सर्विस टुकड़ी ने किया कर्तव्य पथ पर कदमताल

ट्राई सर्विस का दस्ता अब कर्तव्य पथ से गुजरा। इस पूरे दस्ते में महिला जवान ही हैं। इसमें तीनों सेना-जल, थल और वायु सेना की महिला जवान हैं। ये पहली बार है जब ट्राई सर्विस की महिला टुकड़ी एक साथ कर्तव्य पथ पर कदमताल कर रही है।

नौसेना के दस्ते में सभी भूमिका और रैंक होल्डर महिला अधिकारी

झांकी की शुरुआत में भारतीय नौसेना की सभी भूमिकाओं और सभी रैंकों में महिलाओं को दर्शाया गया है, वहीं दूसरे भाग में स्वदेशी कैरियर बैटल ग्रुप को दिखाया गया है, जिसमें विमान वाहक विक्रांत, उसके अत्यधिक सक्षम एस्कॉर्ट जहाज दिल्ली, कोलकाता और हल्के लड़ाकू विमान शिवालिक हैं। इसमें उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, पनडुब्बी और जीसैट-7, रुक्मणी उपग्रह शामिल हैं।

जल, थल और वायु सेना के बाद अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां कर रही हैं कदमताल

वायु सेना के बाद कोस्ट गार्ड्स और फिर BSF का दस्ता कदमताल कर रहा है। ये पूरी टुकड़ी महिला अधिकारियों की है। उनके पीछे CISF का दस्ता है और ये दस्ता भी पूरी तरह से नारी शक्ति से सुसज्जित है। उनके पीछे ITBP का दस्ता कदमताल कर रहे है।

ये भी पढ़ें-  गणतंत्र दिवस पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव, कहा- साल 2024 का प्रारंभ मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि

About Post Author