कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य, मां प्रतिभा सिंह ने किया बड़ा ऐलान

KNEWS DESK-  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज बड़ा ऐलान किया है| उन्होंने बताया कि मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे| हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ उनके नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है|

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसका हिंट दिया| उन्होंने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है| वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा- विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है| उन्होंने कहा- हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही हैं| यहां के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं| मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती हैं|

कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

आपको बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले ही चुनावी मैदान से अपने कदम खींचने के फैसले का ऐलान कर दिया था| अब वो बेटे विक्रमादित्य को इस सीट पर उतारना चाहती हैं| बता दें कि यदि विक्रमादित्य सिंह मंडी से प्रत्याशी बनाये जाते हैं तो कांग्रेस में आपसी में ही चल रही अनबन को खत्म किया जा सकता है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव के बाद ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अन्दर तनाव स्तिथि बन गई थी| क्रॉस वोटिंग के चलते अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा चुनाव हार गए थे|

About Post Author