उत्तराखंड: दिग्गजों का मैदान, अपना चुनावी निशान !

KNEWS DESK- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही राज्य में प्रचार अभियान तेज हो गया है| भाजपा ने इस चुनावी प्रचार में अपने सभी विरोधी दलों को पीछे छोड़ते हुए अपने सभी स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार दिया है| इसी कड़ी में दो बार पीएम मोदी की विशाल जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम अन्य स्टार प्रचारक राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में भाजपा के स्टार प्रचारकों को जीताने की जनता से अपील कर रहे हैं|

हांलाकि कांग्रेस लगातार भाजपा से अपने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की मांग कर रही है| वहीं कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रामनगर और हरिद्वार में विशाल जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के राज में महंगाई चरम पर है, युवा बेरोजगार हैं, बदहाल कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की जमकर घेराबंदी की| प्रियंका गांधी ने जनता से जागने की अपील करते हुए जनता को बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर खाली पड़े 30 लाख पदों पर युवाओं को नियुक्ति देने, छोटे कारोबार को मजबूती देने, पेपर लीक से मुक्ती समेत तमाम वादे कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे करने का वादा किया है| सवाल ये है कि क्या राज्य की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर भरोसा करेगी

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अब एक सप्ताह से कम का समय रह गया है| मतदान की घड़ी नजदीक आते ही राज्य में धुआंधार चुनाव प्रचार चल रहा है| शनिवार को तमाम दिग्गज नेताओं का उत्तराखंड में जमावड़ा देखने को मिला| जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती जैसे तमाम दिग्गज नेताओं ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया| वहीं प्रियंका गांधी ने शनिवार को दो जनसभाओं को संबोधित किया| रामनगर और रुड़की में हुई प्रियंका गांधी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी| इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के राज में महंगाई चरम पर है, युवा बेरोजगार हैं, बदहाल कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की जमकर घेराबंदी की|

वहीं एक और जहां भाजपा डबल इंजन की रफ्तार से देश और प्रदेश के विकास का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपने मैनिफेस्टों के जरिए जनता से वादा कर रही है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारी, महंगाई से निजात दिलाने के साथ ही गरीब लड़कियों को 1 लाख रुपये सालाना मदद करेगी| इसके अलावा केंद्र की सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं के लिए 50 फीसद तक आरक्षण की व्यवस्था करने, युवाओं को पहली नौकरी पक्की देने समेत कई वादे जनता से कर रही है|

कुल मिलाकर उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अब एक सप्ताह से भी कम का समय रह गया है| यही वजह है कि राज्य में तमाम दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है| एक ओर जहां भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे 400 पार का नारा लगा रही है| तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महंगाई, रोजगार समेत तमाम मुद्दों पर जनता से वोट की अपील कर रही है| देखना होगा कि क्या 2024 के चुनाव में जनता कांग्रेस के वादों पर भरोसा करेगी या नहीं|

About Post Author