उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनाकर कांग्रेस के तीन नेताओं को दिलवाई सदस्यता

रिपोर्ट – शुभम कोटनाला

देहरादून – भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनाकर कांग्रेस के तीनों नेताओं को सदस्यता दिलवाई।

आपको बता दें कि आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की| जिसमें सुरेश गंगवार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त कॉर्डिनेटर, उधम सिंह नगर पूर्व कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहीं अनुकृति गुसाईं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीते दिन ही सुरेश गंगवार, अनुकृति गुसाईं का हमें प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिसके पश्चात आज उन्हें सदस्यता दिलवाई गई। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पंचायत चुनाव तक जारी रहेगा और कई अनेक नाम अभी प्रस्ताव में है, जिन्हें तय समय पर भाजपा ज्वाइन करवाई जाएगी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.