मुंबई में एमजी रोड की सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 14 लोग हुए घायल

KNEWS DESK- मुंबई की एमजी रोड की सात मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भीषण आग बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे लगी थी। अग्निशमन दल ने इस आग को लेवल दो का बताया था। आग ने विकराल रूप धारण किया और जानकारी के अनुसार 7 लोगों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब 10 से बारह गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद 14 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग की प्रकिया जारी है।

फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग मुंबई के गोरेगांव में G+5 बिल्डिंग में लेवल 2 की आग लगी। मुंबई पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू किए गए 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा  रही है। इसमें  कुल 30 लोगों को बचाया गया है। कुल 30 लोगों को बचाया गया है। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने गोरेगांव वेस्ट की जय भवानी नाम की बिल्डिंग में लगी इस आग को काफी मशक्कत के बाद बुझा दिया है। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

इस मामले में बीएमसी अधिकारियों की ओर से बताया गया कि गुरुवार देर रात एक बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया। ये आग मुंबई के गोरेगांव वेस्ट की 5 मंजिला इमारत में लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें-     स्कूल की 95 लड़कियां अचानक एक साथ हो गयीं पैरालाइज़

About Post Author