स्कूल की 95 लड़कियां अचानक एक साथ हो गयीं पैरालाइज़

Knews Desk, कई बार ऐसी घटनाएं घाट जाती हैं जिन पर हम विश्वास नहीं कर सकते, लेकिन ये वास्तविकता में होती हैं। हैरानी वाली बात ये कि इन घटनाओं का विज्ञान द्वारा कोई स्पष्ट व्याख्या भी नहीं की जा सकती। कुछ लोग इसे दिव्य शक्तियों या जादू-टोने का परिणाम मानते हैं। हाल के दिनों में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक स्कूल में 95 एक साथ गिरने लगीं और पैरालाइज हो गयीं.

ये घटना केन्या में घटित हुई. यहाँ काकामेगा काउंटी में सेंट थेरेसा एरगी हाई स्कूल की 95 छात्राएं अचानक लड़खड़ाकर गिरने लगीं और एक साथ पैरालाइज हो गयीं। ये लड़कियां बीते कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं. एक अजीब बीमारी के कारण इन लड़कियों का निचला हिस्सा पूरी तरह से पैरालाइज हो गया है। इस घटना ने इन लड़कियों के परिवारों को डर और चिंता में डाल दिया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि इन लड़कियों के पैर पूरी तरीके से सुन्न और गतिहीन हो गए हैं। केन्याई सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में इन लड़कियों को लगड़ाते हुए और लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है।

काकामेगा काउंटी के स्वास्थ्य सीईसी बर्नार्ड वेसोन्गा ने पत्रकारों को बताया कि अज्ञात बीमारी के कारण के अध्ययन के लिए लड़कियों के ब्लड, यूरीन, और स्टूल के सैंपल संग्रहित किए गए हैं। इन सैंपल्स को टेस्ट के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से स्कूल को अज्ञात काल के लिए बंद कर दिया गया है।

 

About Post Author