मेरठ में गाय के साथ बलात्कार कर रहा था युवक, रंगे हाथ दबोचा, CCTV में कैद हुई घटना

मेरठ। जिले के किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण में एक गाय के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। गाय के साथ बलात्कार की पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी वहशी भूरे पुत्र वली मोहम्मद निवासी जड़ौदा,थाना किठौर को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पूर्व में भी गौकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव में एक किसान ने कई गाय पाल रखी हैं। किसान के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 12:00 बजे वह अपनी धान की रखवाली के लिए जा रहा था। घर के बराबर में उसके पशु बंधे हुए थे। जैसे ही उसने पशुओं को देखने के लिए टॉर्च जलाई तो उसको एक व्यक्ति उसकी एक गाय को बांधकर बलात्कार करते हुए दिखाई दिया।

किसान के अनुसार, उसने उस व्यक्ति का पीछा किया तो वह बराबर के तालाब में घुस गया। जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर देते हुए शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी भूरे पुत्र वली मोहम्मद निवासी जड़ौदा, थाना किठौर को हिरासत में लिया है।

वही किठौर थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। आरोपी युवक पहले चोरी आदि करने के प्रयास की घटनाओं में संलिप्त रहा हैं।तहरीर के आधार पर जांच कराकर ही कुछ कहा जायेगा।

About Post Author