काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्री-वेडिंग शूट से लेकर शादी और रिसेप्शन तक दोनों के स्टाइलिश लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा। कभी ग्लैमरस आउटफिट तो कभी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
KNEWS DESK- काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के फंक्शन में उनके शानदार फैशन लुक्स देखने को मिले। प्री-वेडिंग शूट से लेकर रिसेप्शन तक दोनों ने अलग-अलग अंदाज में अपने फैशन स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। इन तस्वीरों में कपल की शानदार केमिस्ट्री भी साफ नजर आई।

एक तस्वीर में काव्या मारन गोल्डन शिमरी बॉडीकॉन गाउन में नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट में शोल्डर डाउन पिंक फेदर स्लीव्स दी गई हैं, जो पूरे लुक को ड्रामेटिक और फेयरीटेल टच दे रही हैं। वहीं अनिरुद्ध रविचंदर ब्लैक पैंट्स और शर्ट के साथ मैचिंग शिमरी ब्लेजर में नजर आए।

पेस्टल थीम वाले लुक में दोनों का अंदाज बेहद खास दिखाई दिया। अनिरुद्ध ने बेज कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी और क्रीम धोती स्टाइल आउटफिट कैरी किया, जबकि काव्या रोज गोल्ड एम्बेलिश्ड गाउन में नजर आईं।

कपल का बोहो फैशन लुक भी काफी चर्चा में रहा। काव्या ब्राउन शेड के हैवी एम्बेलिश्ड फ्लोई गाउन में नजर आईं, जिसमें वेस्ट लाइन से लॉन्ग फ्रिंज दी गई थीं। दूसरी ओर, अनिरुद्ध ने ब्राउन शर्ट और प्लीटेड डिटेलिंग वाली पैंट्स के साथ ट्राइबल प्रिंटेड जैकेट पहनी। टिंटेड सनग्लासेस ने उनके लुक में अलग स्वैग जोड़ा।

एक अन्य लुक में काव्या डीप मैरून कलर के ग्लिटर एम्ब्रॉयडरी गाउन में नजर आईं। ग्लोइंग नेचुरल ब्लश मेकअप और मिनिमलिस्टिक स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ उनका लुक रॉयल दिखाई दिया। वहीं अनिरुद्ध ने ब्लैक शिमरी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया।

शादी और रिसेप्शन के दौरान भी दोनों के आउटफिट्स ने खूब ध्यान खींचा। काव्या रेड आउटफिट में प्रिटी और एलिगेंट नजर आईं, जबकि अनिरुद्ध ने ब्लैक बेस वाली मैरून कलर की बंदगला लॉन्ग जैकेट पहनी। इस जैकेट पर एंटीक जरी के धागों से बारीक काम किया गया था, जिसने उनके लुक को रॉयल टच दिया।

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। उनकी शादी से लेकर वेडिंग रिसेप्शन तक कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। दोनों ने अपनी वेडिंग के लिए ग्रीस को ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर चुना। तस्वीरों में दोनों की ब्राइट स्माइल और बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा।