पपीते के सेवन से तेजी से घटाएं बढ़ता वजन, इस तरह करें अपनी डाइट में शामिल

KNEWS DESK- आजकल खराब खानपान के चलते लोग बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं| मोटापा लोगों की पर्सनालिटी खराब कर देता है| फिर लोग वजन कम करने लिए कई तरीके आजमाते हैं| कई-कई घंटे जिम जाते हैं| डाइटिंग और भी पता नहीं क्या-क्या करते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है| ऐसे में आप वजन घटाने के लिए पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं| इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कंट्रोल करते हैं| इसमें मौजूद फाइबर की ज्यादा मात्रा और कम कैलोरी शरीर की चर्बी को कम करने का काम करती है| चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

नाश्ते में खाएं पपीता 
ब्रेकफास्ट में पपीता खाने से वजन तेजी से कम होता है| इससे शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही एक्स्ट्रा चर्बी भी कम होती है| सुबह के नाश्ते में पपीते को टुकड़ों में काटकर उस पर काला नमक और काली मिर्च डालकर खा सकते हैं|
दूध और पपीता
भारी नाश्ता खाना है तो दूध और पपीता खाना फायदेमंद हो सकता है| मिक्सी में एक गिलास दूध और पपीते के टुकड़े डालकर उसे ब्लेंड करें| आप चाहें तो कुछ ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी डाल सकते हैं| इससे पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है| वजन भी कम होता है|
पपीता और दही खाएं
पपीते को दही के साथ मिलाकर खाने से वजन बहुत तेजी से घटता है| एक बाउल दही में पपीता और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर उसका सेवन करें| इससे शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं|

पपीते के जूस का सेवन

आप वजन कम करने के लिए पपीते का जूस बनाकर पी सकते हैं|  इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की चर्बी को कम करके फिटनेस को अच्छा बनाता है| पपीते का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करता है|

About Post Author