घर में बनाएं स्पाइसी फ्राइड राइस, स्वाद ऐसा जो सबके दिलों में बस जाएगा

KNEWS DESK-  घर में बर्थडे पार्टी या कोई भी फंक्शन करने के लिए डांस म्यूजिक के साथ- साथ स्पाइसी फूड भी बहुत जरुरी होता है| लोग तरह- तरह की खाने की चीजें बनाते हैं| वहीं घर में पार्टी करने के लिए जिस फ़ूड का सबसे ज्यादा प्रचलन है तो वो है फ्राइड राइस, जो सभी लोग अलग- अलग तरीके से बनाते हैं लेकिन आज हम आपको फ्राइड राइस बनाने की बहुत आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे राइस जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा और आपका समय बचेगा, जिसमें आप कोई और डिश भी तैयार कर सकते हैं|

फ्राइड राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

चावल: 2 कप (उबले हुए), वेजिटेबल ऑयल: 2-3 टेबलस्पून, प्याज 1 कप (कटा हुआ), शिमला मिर्च: 1/2  कप (कटी हुई), गाजर: 1/2  कप (कटी हुई), फ्रेंच बीन्स: 1/2 कप (कटा हुआ), लहसुन का पेस्ट: 1 टेबलस्पून, सोया सॉस: 2 टेबलस्पून, विनेगर: 1 टेबलस्पून, नमक: स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर: 1/2 टेबलस्पून, चाट मसाला: 1/2 टेबलस्पून, अजिनोमोटो : 1/2 टेबलस्पून, हरा धनिया: 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)Chinese Spicy Vegetable Fried Rice - Mission Food Adventure

फ्राइड राइस बनाने की विधि 

सबसे पहले एक पैन में वेजिटेबल ऑयल गरम करें| उसमें प्याज और लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें| अब इसमें शिमला मिर्च, गाजर, फ्रेंच बीन्स, और प्याज के टुकड़े डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं| इसके बाद सोया सॉस, विनेगर, नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और अजिनोमोटो मिलाएं| अब इसमें उबले हुए चावल डालें और अच्छे से मिला लें| आपका स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनकर तैयार है| आप इसमें ऊपर से धनिया गार्निश करने के बाद ही सर्व करें|

About Post Author