कर्नाटक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान जारी

kNEWS DESK: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 5 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे.कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है.इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं|

चुनाव लड़ने को लेकर बीएस येदियुरप्पा के बेटे ने कहा  

कर्नाटक के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र ने शिवमोग्गा सीट से अपने चुनाव लड़ने को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं जिस क्षेत्र से लड़ रहा हूं वहां से भाजपा लगातार जीतती आई है, यह येदियुरप्पा जी की सीट है। हम कम से कम 130 सीट जीतेंगे. लिंगायत, ST, SC, OBC सभी हमारे साथ हैं|और सब मिलकर भाजपा के लिए वोट करेंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया किसको दिया वोट 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है|

भाजपा जीतेगी 130-135सीटें -येदियुरप्पा का दावा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने वोट डालने के बाद कहा कि कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं, कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकीन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में भाजपा को 130-135 सीटें हासिल होंगी।

साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा

अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान करने के बाद कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है

पीएम मोदी ने की अपील 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया|

जेपी नगर में लोगों ने डाला वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बेंगलुरु के जे.पी. नगर में मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र पर वोट करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

About Post Author

Richa Sharma

Recent Posts

अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ में शामिल हुईं गीतकार कौसर मुनीर, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर किया स्वागत

KNEWS DESK - अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की…

5 hours ago

‘अब तक 191 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का संकेत’, पश्चिम बंगाल में बोले सीएम योगी

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा…

5 hours ago

छत्तीसगढ़: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव कल पहुंचेंगे सरगुजा, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मन्त्र

रिपोर्ट:विकास गुप्ता सरगुजा- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कल 1 मई को सरगुजा के…

5 hours ago

छत्तीसगढ़: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे सूरजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित

रिपोर्ट:विकास गुप्ता सरगुजा- छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

5 hours ago

येलो टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में शानदार लगीं सनी लियोनी, वहीं स्टाइलिश अवतार में नजर आईं डेजी शाह

KNEWS DESK - बॉलीवुड सितारे अपनी एक्टिंग के साथ अपने फैशन के लिए भी जाने…

5 hours ago

छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय ने कहा- ‘सरगुजा को सीएम और तीन मंत्री देने वाले पीएम मोदी को आपका हर वोट मजबूती देगा’

रिपोर्ट:विकास गुप्ता सरगुजा- छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई…

5 hours ago