सिडनी के मॉल में आतंकी हमले से मचा हडकंप, 5 लोगों की मौत की खबर

KNEWS DESK-  ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया| इस घटना में अब तक 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है| जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि वहां ऑपरेशन चलाकर हमलावरों को मार गिराया गया है|

मॉल के आसपास के लोगों ने बताया कि मॉल के अन्दर से लगातार गोलियों की आवाज सुनी गई थी, जिसके बाद लोगों में अफरा- तफरी मच गई| जानकारी के मुताबिक, मॉल में 5 लोगों पर चाकू से हमला भी किया गया| इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चाकूबाज आतंक पर गोली चलाई| इलाके को अब खाली करा दिया गया है और सोशल मीडिया पर घटनास्थल से एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों की तस्वीरें सामने आई हैं|

सिडनी के मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग में पांच लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

मीडिया के मुताबिक, आज दोपहर को सिडनी के पूर्वी उपनगरों में एक मॉल में एक व्यक्ति गया और उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं और वहीं मौजूद कई लोगों पर चाकू से वार भी किया| घटना में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है| बॉन्डी जंक्शन के वेस्टफील्ड शॉपिंग मॉल में हुए इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है| जानकारी के अनुसार, एक बच्चे सहित कुछ लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं|

About Post Author