विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात

KNEWS DESK… भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि भारत औऱ चीन के बीच हुए समझौते का चीन पालन नहीं कर रहा है। अगर चीन भारत के साथ अच्छे सम्बंध चाहता है तो उसे समझना होगा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती है। एस. जयशंकर ने कड़ा रूप अपनाते हुए सख्त चेतावनी दी है।

दरअसल आपको बता दें कि कोलकाता में श्याम प्रसाद लेक्चर दौरान विदेश मंत्री ने चीन पर तंज कसा। जयशंकर ने कहा कि इस वक्त चीन के साथ भारत के रिश्ते कुछ खास नहीं हैं। इन सभी विवादों का जिम्मेदार खुद चीन ही है। चीन ने ऐसे हालत पैदा कर दिए हैं। जिससे दोनों देशों को घाटा हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि एस. जयशंकर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के आपसी रिश्ते सामान्य  नहीं हैं।चीन के खुद समझना होगा कि बड़े देशों के सम्बंध भरोसे के आधार पर चलते हैं। दोनों देशों को मिलकर रहना पड़ता है। मगर चीन ऐसा करने के बजाय अपने समझौेते तोड़ रहा है।

चीन 1993 व 1996 में हुए समझौते को पालन करने में असफल

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि वर्ष 1993 और 1996 में चीन और भारत के बीच लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल से जुड़े दो समझौते हुए थे। चीन दोनों समझौतों को पालन करने असफल रहा है। ऐसा कहना गलत नहीं है कि चीन इन हालतों का जिम्मेदार है। अब अगर दोनों देशों के बीच हालात नहीं सुधरे तो दोनों देशों के लिए बुरा होगा। जल्द ही दोनों देश मिलकर डिप्लोमैटिक लेवल पर इनका हल निकालेंगे।

About Post Author