क्या सोने से पहले पानी पीना सही है? जानिए कितनी मात्रा में लिक्विड लेना माना जाता है सुरक्षित

KNEWS DESK- रात में सोने से पहले पानी या अन्य लिक्विड पीना चाहिए या नहीं, इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। कुछ लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं, जबकि कई लोगों को इससे रात में बार-बार पेशाब आने और नींद टूटने की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में और किस तरह का लिक्विड ले रहे हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखना स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन दिन के किस समय और कितनी मात्रा में पानी या अन्य तरल पदार्थ लिया जा रहा है, इसका भी असर शरीर पर पड़ता है। अगर रात में बहुत ज्यादा पानी, चाय, कॉफी या अन्य पेय पदार्थ लिए जाएं, तो इससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

सोने से पहले कितनी मात्रा में पानी पीना सही माना जाता है?

आमतौर पर विशेषज्ञ सोने से पहले लगभग 100 से 200 मि.ली. यानी 0.1 से 0.2 लीटर तक पानी या अन्य लिक्विड लेने को पर्याप्त मानते हैं। यह मात्रा शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है, बिना इस परेशानी के कि रात में बार-बार उठकर वॉशरूम जाना पड़े। हालांकि यह मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। यदि आपने दिनभर पर्याप्त पानी पिया है, तो रात में ज्यादा तरल लेने की आवश्यकता नहीं होती।

सोने से पहले किन ड्रिंक्स से बचना चाहिए?

चाय और कॉफी

कैफीन युक्त पे पदार्थ जैसे चाय और कॉफी सोने से पहले कम मात्रा में लेने चाहिए। ये नींद को प्रभावित कर सकते हैं और बार-बार पेशाब आने की वजह बन सकते हैं।

शुगर वाले ड्रिंक्स

अधिक मीठे पे पदार्थ भी रात में असहजता और नींद में बाधा पैदा कर सकते हैं।

रात में ज्यादा लिक्विड पीने से क्या हो सकती हैं समस्याएं?

रात में जरूरत से ज्यादा तरल पदार्थ लेने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे:-बार-बार पेशाब आने की समस्या, नींद का बार-बार टूटना, सुबह थकान महसूस होना, पेट में भारीपन या बेचैनी, फोकस और एनर्जी पर असर लगातार खराब नींद का असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ सकता है।

किन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए?

किडनी और हार्ट मरीज

किडनी, हार्ट या ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को रात में तरल पदार्थ लेते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज या बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान लोगों को सोने से पहले लिक्विड की मात्रा सीमित रखनी चाहिए। अगर रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

अच्छी नींद के लिए रखें ये बातें ध्यान

  • सोने से 1-2 घंटे पहले ज्यादा पानी न पिएं।
  • कैफीनस वाले पे पदार्थ रात में कम लें।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • हल्का और संतुलित डाइट लें।

सही मात्रा में पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन रात में संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *