हाईवे के टोल टैक्स में मिली रसीद के ये हैं फायदे, रसीद से मिलती है ये सुविधा

KNEWS DESK-  हाईवे में सफर करते वक्त आपकी गाड़ी बीच रास्ते में टोल टैक्स के लिए जरुर रूकती होगी| वो टोल टैक्स भरने के बाद आपको वहां से पर्ची के तौर पर एक रसीद जरुर मिलती होगी| जिसे लोग कागज समझ कर फेक देते हैं लेकिन ये आप गलत करते हैं क्योंकि यह रसीद आपने लिए बहुत खास हो सकती है| चलिए बताते हैं आपको इससे मिलने वाली सुविधाएं…

आप जब तक हाईवे रोड पर यात्रा कर रहे हैं, तो आपको इस रसीद को बचाकर रखना चाहिए| इस रसीद के अंतर्गत आपको चार तरह के फोन नंबर मिल सकते हैं| जो आपके लिए मददगार होंगे| ये हेल्पलाइन, एंबुलेंस सर्विस, क्रेन सर्विस और पेट्रोल सर्विस वाले फोन नंबर होते हैं| ये नंबर आपको NHAI की वेबसाइट पर भी मिल सकते हैं|

इन सभी हेल्पलाइन नंबर्स पर आपकी कॉल को फौरन सिरियस लिया जाता है रास्ते में किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप NHAI के हेल्पलाइन नंबर 1033 या 108 पर फोन करके मदद पा सकते हैं|

नेशनल हाइवे पर सफर करते समय कोई भी मेडिकल इमरजेंसी होने पर आप रसीद पर लिखे मेडिकल इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सकते हैं| इससे 10 मिनट में एम्बुलेंस की निशुल्क सुविधा आप तक पहुंच जाएगी| NHAI के एंबुलेंस हेल्पलाइन  नंबर 8577051000 और 7237999911 हैं|

यदि अचानक  आपका रास्ते में पेट्रोल या डीजल खत्म हो गया तो आप पेट्रोल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पेट्रोल भी मंगा सकते हैं| NHAI आपको 5 से 10 लीटर पेट्रोल की मदद कर सकता है लेकिन यह निशुल्क नहीं होगा| 8577051000, 7237999944 यह पेट्रोल हेल्पलाइन नम्बर हैं| अधिक जानकारी के लिए आप NHAI की वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं|

About Post Author