आखिर फूलों में रंग-बिरंगी कलर आता कहां से है ? जानें इसका रहस्य

KNEWS DESK- खिले हुए फूल और उनकी चमकदार रंगत को देखने वाले का चेहरा भी चमक जाता है| फूल की तो हमारे जीवत में बहुत खासियत है| क्योंकि फूल पूजा हो या कोई खास अवसर, हर किसी काम के लिए उसकी आवश्यकता होती है लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि फूलों में इतने सुन्दर-सुन्दर कलर कैसे आ जाते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे का रहस्य…

कोई फूल किस रंग का होगा यह तय करते हैं उस पौधे और उसके फूलों में पाए जाने वाले कुछ रसायन| जैसे एंथोसायनिन यह एक ऐसा केमिकल है जो ज्यादातर फूलों में मौजूद होता है| ये फूलों में कलर लाने की अहम भूमिका निभाता है| इस एक केमिकल की वजह से कई पिगमेंट के अलग-अलग शेड्स के फूल होते हैं|

कई फूल आपने ऐसे देखे होंगे, जो केवल एक ही और एकदम चटक रंग के होते हैं| जैसे गुलाब का फूल, गेंदे का फूल| इस तरह के फूलों के लिए एक अलग तरह का रसायन जिम्मेदार होता है, करॉटिनाइड नाम से जाना जाने वाले इस रसायन से फूल खिलते हैं, वह ज्यादातर एक ही रंग के होते हैं| वहीं कुछ फूल ऐसे भी होते हैं जिनमें एंथोसायनिन और करॉटिनाइड दोनों रसायन पाए जाते हैं| जिनसे फूल रंग बिरंगी होते हैं|

About Post Author