अगस्त में मनाए जाने वाले त्योहारों की देखें पूरी ‘लिस्ट’

KNEWS DESK… इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना 2 महीने का हो गया है| जिस कारण  सावन के विशेष त्योहार अगस्त  के महीने में  पड़ रहे हैं।  भगवान शिव को समर्पित यह महीना पूजा-पाठ के लिए जितना विशेष है, उतना ही व्रत-त्योहार के मामले में है।मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपने ससुराल गए थे। कहते हैं कि हर वर्ष इसी माह में महादेव अपने ससुराल जाते हैं। इस वजह से शिव शंभू की कृपा प्राप्त करने के लिए ये सुनहरा अवसर होता है।

ऐसे में  पूजा-पाठ करना बहुत लाभ देता है। सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक है।  इस दौरान अगस्त महीने में  महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। चलियें जानते हैं .. अगस्त महीने के व्रत-त्योहार लिस्ट के बारे में .

त्योहार लिस्ट..

  • 1 अगस्त 2023, मंगलवार: अधिकमास पूर्णिमा व्रत, मंगला गौरी व्रत
  • 2 अगस्त 2023, बुधवार: पंचक शुरू
  • 4 अगस्त 2023, शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी
  • 7 अगस्त 2023, सोमवार: सावन सोमवार

  • 8 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी
  • 12 अगस्त 2023, शनिवार: पुरुषोत्तम एकादशी
  • 13 अगस्त 2023, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
  • 14 अगस्त 2023, सोमवार: अधिकमास मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार
  • 15 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत

  • 16 अगस्त 2023, बुधवार: अधिकमास अमावस्या
  • 19 अगस्त 2023, शनिवार – हरियाली तीज
  • 21 अगस्त 2023, सोमवार – नाग पंचमी

  • 27 अगस्त 2023, रविवार – श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 28 अगस्त 2023, सोमवार – प्रदोष व्रत
  • 30 अगस्त 2023, बुधवार – रक्षा बंधन

  • 31 अगस्त 2023, गुरुवार – सावन पूर्णिमा व्रत

About Post Author