‘हाउसफुल 5’ में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ के साथ सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं| फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आए दिन नए- नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं| वहीं अब फिल्म मेकर ने ‘हाउसफुल 5’ से जुड़ा एक नया अपडेट शेयर किया है| उन्होंने बताया- एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्म ‘हाउसफुल-5’ में काम करने के लिए राजी हो गए हैं| मेकर्स ने सोमवार यानि आज ये जानकारी दी।

फिल्म ‘हाउसफुल- 5’ को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने ‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट किया है| प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पेज पर अभिषेक बच्चन की कास्टिंग की जानकारी दी| उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि हमें घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अभिषेक बच्चन एक बार फिर से हाउसफुल परिवार में शामिल हो रहे हैं| हम आपको वापस पाकर खुश हैं|

आपको बता दें कि ‘हाउसफुल-5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे| बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हाउसफुल फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में भी नजर आ चुके हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया| मालूम हो कि फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘हाउसफुल’ 2010 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद तीन सीक्वल आए। 2012 में ‘हाउसफुल-2’, 2016 में ‘हाउसफुल-3’ और 2019 में ‘हाउसफुल-4’ रिलीज हुई थी| वहीं फैंस अब  ‘हाउसफुल-5’ का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.