‘लॉकअप 2’ में लगेगा अपूर्वा मखीजा के ड्रामे का तड़का? वायरल प्रोमो से उठे सवाल

KNEWS DESK – एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवाद और नए ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद शो में काफी हलचल देखने को मिली थी। अब खबरें हैं कि शो में एक और धमाकेदार एंट्री होने वाली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्रोमो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है, ‘लॉकअप 2’ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वायरल प्रोमो में शो की होस्ट फराह खान एक नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का स्वागत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, “सबसे धमाकेदार गैंग लीडर का वेलकम कीजिए, हमारी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री।” इसी के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि यह चेहरा अपूर्वा मखीजा का हो सकता है।

अपूर्वा इससे पहले रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ चुकी हैं, जहां उनके बेबाक अंदाज और रणनीति ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अगर अपूर्वा सच में ‘लॉकअप 2’ में एंट्री लेती हैं तो शो में एंटरटेनमेंट और विवाद दोनों बढ़ सकते हैं।

फैंस अब उनकी संभावित एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, अब सभी की नजरें मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *