राम चरण की ‘पेड्डी’ में किससे होगा महाक्लैश? कुछ घंटों में खुलेगा सबसे बड़ा राज!

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan की अगली बड़ी फिल्म ‘Peddi’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस साल अब तक साउथ की कोई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। Prabhas की ‘The Raja Saab’ से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। ऐसे में अब सभी की नजरें राम चरण की ‘पेड्डी’ पर टिकी हैं।

फिल्म को Buchi Babu Sana डायरेक्ट कर रहे हैं और मेकर्स इसे जून में रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से कन्फ्यूजन बना हुआ था। पहले चर्चा थी कि फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जहां इसका मुकाबला Akshay Kumar की फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ से हो सकता है। वहीं Akhil Akkineni की ‘Lenin’ भी उसी समय के लिए शेड्यूल बताई जा रही थी।

बाद में खबरें आईं कि फिल्म की रिलीज 4 जून को शिफ्ट की जा सकती है, क्योंकि Toxic के पोस्टपोन होने से स्लॉट खाली हो गया है। लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

अब इस सस्पेंस पर जल्द ही पर्दा उठने वाला है। हाल ही में Mythri Movie Makers ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “पेड्डी के लिए तैयार हो जाइए, आज से फिल्म को लेकर एक्साइटिंग अपडेट्स आना शुरू हो जाएंगे।” इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि 1 मई की शाम 4 बजे एक प्रेस मीट रखी गई है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

राम चरण की पिछली फिल्म ‘Game Changer’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। करीब 450 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, खासकर RRR जैसी 1200 करोड़ कमाने वाली ब्लॉकबस्टर के बाद। लेकिन फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी।

अब राम चरण का पूरा फोकस ‘पेड्डी’ पर है, जिसे उनके करियर का बड़ा कमबैक माना जा रहा है। फिल्म में उनके साथ Shruti Haasan नजर आएंगी। दोनों इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का सिर्फ एक गाना शूट होना बाकी है। इसी गाने के लिए श्रुति हासन को करीब 3 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। यह गाना फिल्म के प्रमोशन का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *