‘आंटी-अंकल’ वाले तंज से मचा बवाल, रुबीना-हिना पर आसिम रियाज का पलटवार

KNews Desk: ‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप और रैपर आसिम रियाज एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और हिना खान के साथ-साथ उनके पति अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल पर भी निशाना साधा है। इतना ही नहीं, आसिम ने अपने पुराने साथी और एक्टर विशाल आदित्य सिंह को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

दरअसल, हाल ही में रुबीना दिलैक के यूट्यूब पॉडकास्ट में हिना खान, रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला नजर आए थे। इस दौरान सभी ने आसिम रियाज के उस पुराने दावे पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह जिस भी रियलिटी शो में जाते हैं, उसकी टीआरपी उनके दम पर आती है। रुबीना ने आसिम को ‘न्यूसेंस वैल्यू’ बताते हुए क्रू के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया था। वहीं, हिना खान ने भी कहा था कि अचानक मिली शोहरत को संभालना आसान नहीं होता।

पॉडकास्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आसिम रियाज ने बिना नाम लिए पलटवार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने एक पॉडकास्ट की क्लिप देखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के ‘आंटी और अंकल’ इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि वह हर रियलिटी शो में टीआरपी लाने का दावा करते हैं। आसिम ने कहा कि इसका जवाब हां है, वह टीआरपी लेकर आते हैं। उन्होंने आगे इन लोगों को उनके करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने-अपने रोल निभाते रहें और इंडस्ट्री में कठपुतली बने रहें।इसके बाद आसिम रियाज ने एक्टर विशाल आदित्य सिंह को भी निशाने पर लिया। दरअसल, विशाल ने एक इंटरव्यू में आसिम और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप और कथित धर्म परिवर्तन से जुड़े दावों पर अपनी राय रखी थी। विशाल ने कहा था कि रिश्ते में और भी बातें रही होंगी और चार साल बाद इस मुद्दे पर बात करना समझ से परे है।

विशाल के इस बयान पर आसिम ने ‘बिग बॉस 13’ के पुराने विवाद को याद करते हुए उन पर निजी टिप्पणी कर दी। उन्होंने उस घटना का जिक्र किया, जब शो के दौरान मधुरिमा तुली ने गुस्से में विशाल आदित्य सिंह पर फ्राइंग पैन से हमला किया था। आसिम ने विशाल को सलाह दी कि अगर उन्हें उनका अटेंशन चाहिए तो पॉडकास्ट और मीडिया में उनके बारे में बात करने के बजाय सीधे डीएम करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके लिए एक अच्छा साइकेट्रिस्ट ढूंढने की कोशिश करेंगे।आसिम रियाज का विवादों से पुराना नाता रहा है। ‘बिग बॉस 13’ से लेकर ‘खतरों के खिलाड़ी’ तक उनके व्यवहार और बयानों को लेकर कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। अब रुबीना दिलैक और हिना खान के पॉडकास्ट पर उनका पलटवार और विशाल आदित्य सिंह पर निजी हमला एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर आसिम के इन बयानों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *